logo

बाबा मस्तनाथ जी की समाधि पर दर्शन करने पहुँचे मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मनजीत दहिया तथा समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट

महंत बालकनाथ योगी गद्दीनशीन महंत श्री बाबा मस्तनाथ मठ के भी किए दर्शन

रोहतक 18 मार्च। भारतीय जनता पार्टी भूजल संरक्षण विभाग हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रमुख एवं भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता डॉ मनजीत सिंह दहिया विद्यावाचस्पति लाखनमाजरा तथा भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल सांकला भाट ने आज सिद्वशिरोमणि बाबा मस्तनाथ जी की पुण्य स्मृति में लगने वाले सालाना मेले में शिरकत कर महंत बालकनाथ योगी गद्दीनशीन महंत श्री बाबा मस्तनाथ मठ का आर्शीवाद प्राप्त किया।
मठ के महंत बालक नाथ योगी ने मठ की परम्परा के अनुसार गद्दी पर विराजमान होकर प्रख्यात समाज सेवी डॉ मनजीत सिंह दहिया विद्यावाचस्पति, मनोहर लाल साकला भाट सहित अन्य भक्तों को आर्शीवाद दिया। महंत बालकनाथ जी योगी ने भक्तों को सुख समृद्धि का आर्शीवाद भी दिया। उन्होंने बताया कि अब तक लाखों श्रद्धालुओं ने महंत बालकनाथ जी के दर्शन कर उनका आार्शीवाद प्राप्त किया है। इस अवसर पर क्रांतिकारी महंत स्वामी सोम प्रकाश जी महाराज, केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल सदस्य विश्व हिन्दू परिषद्, महंत शक्तिनाथ जी लुधियाना डेरा, वेद प्रकाश गौची, ब्रहमचारी उमेश, समाजसेविका कौशल्या देवी सहित गणमान्य श्रद्वालु भी मौजूद रहे।

6
2009 views